फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of newly married woman found hanging from noose

Amethi News: फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

Wed, 15 Nov 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 15 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dead body of newly married woman found hanging from noose
राजा फत्तेपुर (अमेठी )। मोहनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे फुरसत मजरे कोंची गांव में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से घर के कमरे में लटकता मिला। पुलिस ने मामले में छह ससुराली जनों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


इन्हौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरैया सलालपुर गांव निवासी गंगा प्रसाद की 21 वर्षीय पुत्री रूबी का विवाह मोहनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे फुरसत मजरे कोंची गांव निवासी श्रीनाथ के पुत्र अमरजीत से हुआ था। रविवार को रूबी व पति के बीच विवाद हुआ था। परिजनों की माने तो बाद में मामला शांत हो गया था। रात में दीपावली पर आतिशबाजी करने और खाना खाने के बाद रूबी अपने पति के साथ कमरे में सोने के लिए चली गई थी।
विज्ञापन

बीते सोमवार सुबह उठने पर अमरजीत ने देखा तो रूबी कमरे में नही थी। बगल के कमरे में देखने पर रूबी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। पिता गंगा प्रसाद ने दहेज में फ्रिज व अन्य सामान की मांग को लेकर ससुराली जनों पर परेशान करने व हत्या करने का आरोप लगाया। पोस्टमॉर्टम के बाद मायके वाले शव लेकर अपने घर सरैया सलालपुर लेकर चले गए हैं, जहां अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पति अमरजीत, ससुर श्रीनाथ व सास देवपति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।


मिलनसार स्वभाव की थी रूबी
रूबी के चार भाई जय करन, राज करन ,अजय और विजय एवं एक बड़ी बहन रोशनी थी। भाई और बहनों में सबसे छोटी होने की वजह से हर किसी की लाडली थी। मायके वालों की मानें तो रूबी बचपन से ही मिलनसार स्वभाव की थी। पिता गंगा प्रसाद का रो रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed