Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of missing innocent found in Malti river

Amethi News: लापता मासूम का शव मालती नदी में मिला

Mon, 10 Jul 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 10 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing innocent found in Malti river
कलेक्ट्रेट में मौजूद परिजन
अमेठी। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के अमिलाहना मजरे शुकुलपुर गांव में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता मासूम का शव मालती नदी में मिला। मासूम का शव मिलने की सूचना लगते ही परिजन घटनास्थल की ओर भागे। इसके बाद शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। परिजनों ने बिलखते हुए इकलौते पुत्र की हत्या का आरोप लगा न्याय की गुहार लगाई है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए। मासूम की मौत से परिवारीजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के अमिलाहना मजरे शुकुलपुर गांव निवासी अजय कुमार मिश्र का पांच वर्षीय इकलौता पुत्र आदित्य रविवार की सुबह घर के सामने खेल रहा था। अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पिता अजय कुमार समेत अन्य परिजनों ने आदित्य की खोजबीन शुरू की। दोपहर 12 बजे मासूम घर से 500 सौ मीटर दूर स्थित मालती नदी पुल के नीचे बेहोशी हालत में मिला। आनन-फानन में परिजन आदित्य को लेकर सीएचसी अमेठी पहुंचे जहां उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मासूम मौत की जानकारी मिलते परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजन इकलौते पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए शव लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए।
विज्ञापन

जमीन के विवाद में मिल रही थी धमकी
सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त मजिस्टे्रट राम केवल तिवारी ने पीडि़त पिता से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने रोते बिलखते हुए बताया कि पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। सप्ताह भर पूर्व पड़ोसी ने धमकी भी दी गई थी। पीड़ित पिता ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं नाना विज्ञानमणि त्रिपाठी ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर आए दिन दामाद व बेटी को धमकी मिल रही थी। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर परिजन मासूम का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पहुंचे एसएचओ गौरीगंज अखंड देव मिश्र ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। ।
विज्ञापन



इनसेट
बुझ गया कुल का दीपक
अमिलाहना निवासी अजय कुमार मिश्र के दो बेटी और एक बेटा है। जिसमें बड़ी बेटी श्रृष्टि (14) कक्षा नौ की तो अर्चिता (12) कक्षा सात की छात्रा है। वहीं सबसे छोटा इकलौता बेटा आदित्य (5) था। पिता अजय कुमार और मां गंगोत्री बेटे को पढ़ाने का सपना संजोए तैयारी ही कर रहे थे। रविवार को घटी घटना से जहां परिवार के कुल का दीपक बुझ गया वहीं माता पिता के सपनों पर ग्रहण लग गया। इकलौते पुत्र की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। बच्चे के शव कब्जे में लेकर गौरीगंज पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने के बाद केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
निर्मल सिंह प्रमारी निरीक्षक संग्रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed