फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of missing child found in pond under suspicious circumstances

Amethi News: संदिग्ध हालात में लापता बालक का तालाब में मिला शव

Thu, 26 Sep 2024 05:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 26 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing child found in pond under suspicious circumstances
जामों के भवानीगढ़ गांव में गमगीन परिजन। 
अमेठी सिटी। जामो थाना क्षेत्र में लापता हुए एक मासूम का शव मंगलवार देर रात संदिग्ध हालत में तालाब से बरामद किया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

भवानीगढ़ गाड़ीपार गांव निवासी पवन का पांच वर्षीय बेटा विकास गत 20 सितंबर को शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के लोग उस वक्त घर में नहीं थे। जब परिजन घर पहुंचे तो विकास नहीं मिला। उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इसपर परिजनों ने 21 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई। परिवारीजन अपने स्तर से बालक का पता लगा ही रहे थे कि इसी बीच मंगलवार देर शाम कुछ ग्रामीणों को तालाब में बालक का शव उतराता हुआ दिखा। सूचना पर परिजनों ने पहुंच कर बालक की पहचान की। इसके बाद पुलिस को को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बालक के शव को बाहर निकाल कर जांच शुरू की। एसपी अनूप कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। बच्चे की मां सौतेली थी। उसकी गतिविधियों को लेकर भी जांच की जा रही है। चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौतेली मां की गतिविधियों को लेकर संदेह
गांव में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। जिस दिन बालक लापता हुआ था उस दिन उसके पिता पवन सुल्तानपुर गए थे। उसकी दादी का बयान भी घटना को लेकर संदेह पैदा कर रहा है। दादी गुलाबा का कहना है कि उस दिन बालक की सौतेली मां व पिता में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के पिता ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। बालक की सौतेली मां मिथिलेश के बयान व उनकी गतिविधियों को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। पुलिस मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बालक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed