फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of drowned youth found in canal after six days

Amethi News: छह दिन बाद मिला नहर में डूबे युवक का शव

Tue, 13 Aug 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 13 Aug 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of drowned youth found in canal after six days
राहुल (फाइल फोटो)
मुसाफिरखाना (अमेठी)। शारदा सहायक नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव छह दिन बाद सुल्तानपुर जिले में नहर में फंसा मिला। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बरेली जिले के थाना इज्जत नगर अंतर्गत बड़ी बिहार का रहने वाला राहुल (26) क्षेत्र के पलिया चंदापुर में निर्माणाधीन पानी की टंकी के लिए काम करता था। विगत मंगलवार की शाम उन्होंने पिता को फोन करने के बाद नहर में छलांग लगा दी थी। जानकारी के बाद पुलिस ने चार दिनों तक स्थानीय गोताखारों की मदद से नहर में उनकी तलाश की। सूचना के बाद युवक के चाचा प्रेमपाल व प्रकाश, मामा बुधपाल, भाई विजय व दो दोस्त राम प्रकाश व शकील भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

कुछ पता नहीं चलने पर परिजन गत बृहस्पतिवार को निराश होकर वापस घर लौट गए थे। रविवार शाम पुलिस को सुल्तानपुर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जमुबावां हेड के पास एक शव के फंसे होेने की सूचना मिली। शिवगढ़ पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पहचान के लिए मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। फोटो से शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सोमवार को पहुंचे परिजनों ने भी शव की पहचान राहुल के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। देर शाम परिजन शव लेकर बरेली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ मुसाफिरखाना विवेक सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed