फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of a youth found hanging under suspicious circumstances

Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 06 Oct 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging under suspicious circumstances
तिलोई। शिवरतनगंज के राजापुर हलीम में रविवार को गांव के बाहर बाग में धर्मेंद्र कुमार यादव (35) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे पेड़ से फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पिता माताफेर यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले धर्मेंद्र की पत्नी सुदामा देवी से कहासुनी हुई थी। नाराज होकर सुदामा अपने बच्चों संग मायके बाबू का पुरवा मजरे अकबरपुर फर्शी चली गई थी। शनिवार रात धर्मेंद्र घर में अकेला था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव बाग में पेड़ से लटका देख उन्हें सूचना दी। माताफेर यादव ने कहा कि बेटे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र नशे की लत से जूझ रहा था और इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। परिजनों का कहना है कि वह कुछ दिनों से तनाव में था। संभव है कि इसी परेशानी में उसने यह कदम उठाया हो, हालांकि सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी। थानाध्यक्ष शिवरतनगंज विवेक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed