फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of a young man found drowned in water on the roadside

Amethi News: सड़क किनारे पानी में डूबा मिला युवक का शव

Sat, 05 Aug 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 05 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found drowned in water on the roadside
गौरीगंज(अमेठी)। क्षेत्र के बासूपुर गांव से गुजरने वाली सड़क किनारे शनिवार को पानी में एक युवक का शव पड़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के लोनियापुर मजरे सराय ह्दयशाह गांव निवासी तौफीक (24) शुक्रवार की देरशाम घर से बाहर निकला था। रातभर घर नहीं लौटने पर परिजन तलाश में जुटे थे। शनिवार सुबह बासूपुर गांव से गुजरने वाली सड़क के किनारे भरे पानी में शव देखकर ग्रामीणों पुलिस को सूचना दी। युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन


तौफीक के मौत के बाद परिजनों ने सिर्फ इतना बताया कि शुक्रवार को घर से निकला था। किसी प्रकार का आरोप या तहरीर परिजनों ने पुलिस को नहीं दी। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन भी कोई आरोप नहीं लगा रहे है और न ही कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का अनुमान है कि फिसलने से तौफीक पानी में डूब गया होगा। पुलिस की जांच व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। घर से करीब तीन किलोमीटर दूर पैदल पहुंचना भी सवालों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed