{"_id":"6684793f8c9056f98003fca4","slug":"dead-body-kept-at-home-family-adamant-on-action-amethi-news-c-96-1-ame1002-121335-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घर पर रखा शव, कार्रवाई पर अड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घर पर रखा शव, कार्रवाई पर अड़े परिजन
Wed, 03 Jul 2024 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
महिला के घर पर जमा लोग
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे भुलई गांव में हुई महिला कंचन सिंह की मौत के 60 घंटे बाद भी परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। पुलिस प्रशासन उनको समझाने में लगा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम में मौत कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतका के परिजनों को समझाने में लगी हुई थी। गांव में काफी फोर्स तैनात है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरे भुलई मजरे संग्रामपुर गांव निवासी वर्तमान भाजपा बूथ अध्यक्ष कमलेश सिंह के छोटे भाई की पत्नी कंचन सिंह (44) की रविवार सुबह करीब आठ बजे मौत हो गई। मृतका 2021 में हुई अपने पति की हत्या के केस में गवाह थी। महिला के पुत्र का आरोप है कि पिता की हत्या में शामिल लोगों ने उसकी मां पर कातिलाना हमला करवाया था। हालत बिगड़ने पर मां की जान चली गई।
मृतका के बेटे शिवेंद्र सिंह ने शिवांग विक्रम सिंह, चंद्र प्रकाश व ज्ञान सिंह व दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया था। हत्या का केस दर्ज होने के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए थे। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम करीब पांच बजे शव जब गांव पहुंचा तो परिजनों ने यह कहते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया था, कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
कल रात से मंगलवार तक मान-मनव्वल का दौर चलता रहा। घटना के करीब 60 और पोस्टमार्टम के 24 घंटे बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारी परिवार को समझाने में लगे हैं। कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का राज पूरी तरह फास नहीं हो पाया। पुलिस का कहना है कि विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एसडीएम आशीष सिंह, सीओ लल्लन सिंह समेत कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात है।
जांच के लिए विसरा सुरक्षित
एसपी अनूप कुमार सिंह का कहना है कि मामले में गहनता से जांच कराई गई है। परिवार के लोग महिला को सीएचसी, गौरीगंज जिला अस्पताल और सुल्तानपुर इलाज के लिए ले गए थे। सभी जगह से चिकित्सकों से इलाज के पर्चे देखे गए हैं। डॉक्टरों ने सीने में दर्द व लूजमोसन बात बताई है। पोस्टमार्टम में कार्डिक अरेस्ट की बात सामने आ रही है। विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।