{"_id":"5f32c1fa8ebc3e3cbd106225","slug":"dead-body-found-from-well-amethi-news-lko5347236142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के बड़ा रामनाथपुर गांव से तीन दिन पूर्व लापता एक युवक का शव मंगलवार सुबह कुएं में में मिला। शव की पहचान होने के बाद पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर मामले की छानबीन में जुटी है।
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ा रामनाथपुर निवासी शांति देवी की बेटी का पुत्र मनोज तिवारी (32) अपनी ननिहाल में रहता है। आठ अगस्त को मनोज प्रतिदिन की तरह भोजन करने के बाद सोने चला गया। नौ अगस्त की सुबह मनोज के न मिलने पर परिवारीजनों ने खोजबीन करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर कुएं में एक शव उतराता देखा। यह नजारा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उनकी सूचना पर पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकला तो मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पहचान तीन दिन पूर्व गायब मनोज के रूप में की।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। उप निरीक्षक तरुण कुमार पटेल ने बताया कि अभी परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।