{"_id":"61c60cffb28ee4645d3f43b1","slug":"dead-bodies-of-mother-and-son-found-in-the-house-under-suspicious-circumstances-amethi-news-lko6104953157","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में घर में मिले मां-बेटे के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में घर में मिले मां-बेटे के शव
विज्ञापन
55 : गौरीगंज : एसपी ऑफिस के पास स्थित मकान में मां-बेटे का शव मिलने के बाद जमा लोग। -संवाद
- फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। एसपी ऑफिस के पास स्थित एक मकान में शुक्रवार देर शाम मां-बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
शहर स्थित रणंजय इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता स्वर्गीय मुकुंद नारायण तिवारी का पुश्तैनी मकान नगर पालिका क्षेत्र के असैदापुर में है। मुकुंद नारायण अपने जीवनकाल में ही पत्नी सुशीला त्रिपाठी (65) व छोटे पुत्र राजीव उर्फ राजू (30) के साथ लंबे समय से एसपी ऑफिस के पास मकान बनाकर रहते थे।
उनके निधन के बाद सुशीला ने मकान का ऊपरी हिस्सा इंटेलीजेंस ब्यूरो को बतौर कार्यालय किराए पर दे रखा है। शुक्रवार देर शाम आईबी से जुड़े लोग कार्यालय के काम से वहां पहुंचे तो मकान का चैनल अंदर से बंद मिला। चैनल में ताला बंद देख आईबी के लोगों ने कई बार आवाज लगाई।
विज्ञापन
बहुत देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना असैदापुर में रहने वाले सुशीला के बड़े पुत्र रामजी तिवारी को दी। रामजी तिवारी मौके पर पहुंचे और प्रकरण से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही एसएचओ अजीत विद्यार्थी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में चैनल का ताला तोड़ा गया तो अंदर कमरे में सुशीला व राजू के शव बेड के किनारे फर्श पर पड़े मिले।
एक साथ मां बेटे के शव पडे़ देख सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। उधर, मां-बेटे के शव मिलने की जानकारी पर मौजूदा विधायक राकेश प्रताप सिंह व पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी के अलावा बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही सीओ दलजीत सिंह, एएसपी विनोद कुमार पांडेय व एसपी दिनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि मां-बेटे की मौत कैसे हुई इसकी सही जानकारी पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस की फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित करने में जुटी रही।