फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DAP crisis deepens, paddy transplantation lags behind

Amethi News: डीएपी संकट गहराया, पिछड़ रही धान की रोपाई

Fri, 11 Jul 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 11 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
DAP crisis deepens, paddy transplantation lags behind
अमेठी सिटी। 51 समितियों व इफको केंद्रों पर डीएपी नहीं है। समय से खाद नहीं मिलने से धान की रोपाई पिछड़ रही है। किसान डीएपी के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन



मौसम, नहर और खाद तीनों ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसी तरह खेत तो तैयार कर लिए लेकिन अब किसानों को डीएपी व एनपीके नहीं मिल पा रही है। जिले में संचालित 74 समितियों में से 28 पर डीएपी व एनपीके नहीं है। 46 समितियों पर डीएपी बफर स्टॉक से पहुंचाई गई है। इसके अलावा 31 इफको सेंटरों में सिर्फ आठ पर डीएपी है।


बृहस्पतिवार को शाहगढ़ के दुलापुर साधन सहकारी पहुंचे किसान विनोद कुमार, रमेशचंद आदि ने बताया कि यहां डीएपी, यूरिया कुछ भी नहीं मिली। पनिवार व हरिभान गोपियापुर में किसानों को डीएपी वितरित की जा रही थी। किसानों को दो बोरी डीएपी पर यूरिया नैनो व उससे ज्यादा पर डीएपी नैनो जबरन थोपी जा रही है। गौरीगंज, अमेठी, संग्रामपुर सहित अन्य इफको केंद्रों पर डीएपी नहीं होने से किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि सभी एक्टिव समितियों पर डीएपी पहुंच गई है। शेष समितियों पर बफर स्टॉक से भेजा जा रहा है। शुक्रवार शाम तक इफको पर डीएपी रैक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed