{"_id":"604504288ebc3ec86f6c0d74","slug":"dalit-youth-shot-dead-amethi-news-lko568409086","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर दलित युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर दलित युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव के अनुसूजित जाति के एक युवक की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी परिवारीजनों को रविवार सुबह तब हुई जब गांव के बगल गेहूं के खेत में शव पड़ा देखा। स्थानीय पुलिस के अधिकारी भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
भावलपुर गांव निवासी महराजदीन रविवार सुबह खेतों की ओर गए तो उन्हें अपने 18 वर्षीय पुत्र अजीत का शव गेहूं की फसल में पड़ा दिखा। अजीत के चेहरे पर गोली मारे जाने का निशान था। महराजदीन की चीख पुकार पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को बताया।
प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह के बाद सीओ अर्पित कपूर, एसडीएम महात्मा सिंह तथा एसपी दिनेश सिंह भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिवारीजनों से बात घटना के बारे में बात की।
विज्ञापन
एसपी ने सीओ को घटना का अनावरण कराने के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। एसपी के मुताबिक परिवारीजनों ने बताया कि अजीत शनिवार रात खाना खाकर घर में सोया था। रात में उसके बाहर निकलने की जानकारी उन्हें नहीं है।
परिवार का लाडला था अजीत
मजदूरी करने वाले महराजदीन के तीन बेटों में बड़ा सुरजीत चंडीगढ़ और मझला अमरजीत मुंबई में रहता है। घर पर अजीत के अलावा सुरजीत की पत्नी सुनीता व दो बच्चे माही व जिगर रहते हैं। अजीत इंटरमीडिएट का छात्र था। छोटा होने की वजह से वह सबका लाडला था। अजीत की हत्या से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
प्रेम प्रसंग में हत्या का अंदेशा
अजीत की मौत पर रोते हुए उसकी भाभी ने बताया कि वह कुछ दिन से एक लड़की से बात करता था। तीन-चार माह पूर्व लड़की के भाई ने अजीत को फोन कर अपनी बहन से बात नहीं करने की चेतावनी दी थी। इस जानकारी के बाद पुलिस को प्रेम प्रसंग के मद्दे पर भी छानबीन कर रही है।