फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dadra team's dominance in Kabaddi

Amethi News: कबड्डी में दादरा टीम का दबदबा

Tue, 29 Oct 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 29 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dadra team's dominance in Kabaddi
मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्थानीय विकास खंड की सभी न्याय पंचायतों में रविवार को खेल प्रतियोगिताएं हुईं। धरौली न्याय पंचायत में प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ सतीश कुमार ने किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय दादरा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, दौड़ में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में दादरा व उच्च प्राथमिक बालक व बालिका वर्ग में जूनियर हाईस्कूल दादरा टीम ने जीत दर्ज की। खो-खो में उच्च प्राथमिक वर्ग में निजामुद्दीनपुर के बच्चे पहले स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रिंस प्रथम, दौलत अली द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन



उच्च प्राथमिक बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम, अंकित द्वितीय, उच्च प्राथमिक बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम, शहबाज द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर कंचन श्रीवास्तव, मोहम्मद असगर, देवेश सिंह, हरिचरन, मनोज मौर्य, प्रदीप कुमार, जितेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed