फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cylinder explodes after fire breaks out in tea stall

Amethi News: चाय की गुमटी में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर

Sat, 04 Apr 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 04 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cylinder explodes after fire breaks out in tea stall
जायस। बांदा-टांडा हाईवे के किनारे प्राइमरी स्कूल के सामने शुक्रवार को एक चाय की गुमटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग बुझाने के दौरान गुमटी में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुमटी से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने पूरी गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने नगर पालिका कर्मियों व स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लकड़ी की बनी गुमटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन



आग में चाय बनाने का सामान, बर्तन, नकदी समेत अन्य जरूरी सामग्री नष्ट हो गई। आग बुझाने के दौरान गुमटी में रखा गैस सिलिंडर अचानक फट गया और दूर जा गिरा। धमाके की आवाज से मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुमटी संचालक बन्ने खान के अनुसार, आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि पास में जल रहे कूड़े के ढेर से आग भड़की होगी।

थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed