UP News: साइबर ठगों ने संविदा कर्मी के खाते से पार कर दिए 1.60 लाख, मोबाइल पर मैसेज आया... तो उड़ गए होश
अमेठी में साइबर ठगों ने संविदा कर्मी के खाते से 1.60 लाख पार कर दिए। उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। मामले में पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
विस्तार
यूपी के अमेठी में ऊर्जा निगम में तैनात संविदा कर्मी के बैंक खाते से एक लाख 60 हजार रुपये साइबर ठगों ने पार कर दिए। पीड़ित के मोबाइल पर मैसेज आने के बाद मामले की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के बनिया कैलाश गांव का है। यहां के निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनके केनरा बैंक के खाते से 23 फरवरी को दिन में दो बजे एक लाख 10 हजार रुपये तथा दोबारा दो बजकर छह मिनट पर 50 हजार रुपये ऑनलाइन फ्रॉड कर निकाल लिए गए।
यह भी पढ़ेंः- UP News: भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का हंटर, इन्वेस्ट यूपी के सीईओ सस्पेंड; एक वसूलीबाज गिरफ्तार
खाते से धोखाधड़ी कर पैसे निकाल लिए
पीड़ित ने बताया कि वह न तो किसी को कोई ओटीपी बताया और न ही किसी प्रकार नेट बैंकिग से उक्त तिथि व समय पर कोई पैसे निकाले है। मोबाइल पर पैसे निकल जाने का मैसेज आने पर जानकारी हुई। उनके अनुसार खाते से धोखाधड़ी कर पैसे निकाले गए है।
पीड़ित ने ऑनलाइन केस दर्ज करवाया है
उन्होंने 1930 पर ऑनलाइन शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पैसा खाते में समायोजित करवाने की मांग की। पुलिस ने मामले में बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने ऑनलाइन केस दर्ज करवाया है। मामले की जांच हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.