{"_id":"6af6110888fc768ecd0e2579","slug":"rs-bhaukal-team-won-by-seven-wickets-amethi-news-c-96-1-ame1027-180254-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सात विकेट से जीती आरएस भौकाल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सात विकेट से जीती आरएस भौकाल टीम
Fri, 13 Nov 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
भादर के रामगंज मैदान में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
भादर। रामगंज प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबलों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। आरएस भौकाल, वीके 11 और बॉस 11 की टीमों ने अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण की ओर कदम बढ़ाया। अजय यादव और सुशील पाल की तूफानी पारियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
पहले मुकाबले में मंगली टाइगर ने 10 ओवर में सात विकेट खोकर 90 रन बनाए। जवाब में आरएस भौकाल टीम ने तीन विकेट खोकर छह ओवर में 95 रन बनाते हुए सात विकेट से जीत हासिल की। अजय यादव ने 21 गेंदों पर नौ छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। दूसरे मुकाबले में वीके 11 ने 10 ओवर में 100 रन बनाए। जवाब में जेसीसी स्टार की टीम सात ओवर में 59 रन पर सिमट गई। वीके 11 के दिव्यांश तिवारी ने दो ओवर में पांच रन देकर चार विकेट झटके।
तीसरे मुकाबले में बॉस 11 ने सात विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में आलोक मोबाइल की टीम छह विकेट पर 121 रन ही बना सकी। बॉस 11 ने 37 रन से जीत दर्ज की। सुशील पाल उर्फ डब्लू ने 27 गेंदों पर 13 छक्कों और दो चौकों की मदद से 95 रन बनाए।