{"_id":"65c3d618de73bdf1d90c0d44","slug":"current-was-spreading-from-the-tube-well-to-the-wires-in-the-field-amethi-news-c-96-1-ame1002-113247-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नलकूप से खेत में लगे तारों में फैल रहा था करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नलकूप से खेत में लगे तारों में फैल रहा था करंट
Thu, 08 Feb 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। सोनारी कला में मंगलवार की देरशाम खेत में लगे तार में करंट की चपेट में आने से युवती की मौत के मामले में जांच में सच सामने आ गया है। यहां पर नलकूप परिसर से निकले तार से खेत की रखवाली के लिए लगाये गए कंटीले तार में जोड़कर बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। जांच में मामला सामने आने के बाद पावर कॉर्पोरेशन के जई ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव पूरे पलयें मजरे सोनारी कला निवासी संगीत कुमार की पुत्री कोमल (20) अपने बाबा जयराम और दादी पार्वती के साथ चारा काटने गई थी। जहां मवेशियों से फसलों को बचाने के लिए लगाए गए कंटीले तार में उतारे गए करंट की चपेट में आने से कोमल की मौत हो गई। बाबा जयराम व दादी पार्वती घायल हो गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतका की मां रो रोकर न्याय की मांग कर रही थी। पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को युवती का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में मातम पसरा रहा।
प्रभारी निरीक्षक श्री राम ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन के जेई ने दी तहरीर
- भादर विद्युत उपकेंद्र के जेई सुरेश कुमार ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक पलये मजरे सोनारीकला स्थित में एक अन्य गांव के एक व्यक्ति का नलकूप है। इस नलकूप परिसर से निर्गत विद्युत तार से खेत की रखवाली के लिए लगाए गए कंटीले तार में जोड़कर विद्युत सप्लाई की जा रही थी। एक अन्य द्वारा भी अपने खेत की रखवाली के लिए लगाये गये कंटीले तार से विद्युत प्रवाहित की गई थी।
मंगलवार की शाम को खेत के मेड़ पर लगे कंटीले तार में फैले करंट की चपेट में आने से कोमल की मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर तत्काल विद्युत सप्लाई को पावर हाउस भादर से बंद कर दिया गया। नलकूप के कनेक्शन को काटकर कर केबल को खोल दी गई है। जेई ने घटना की जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही कई बात कही है।
पावर कार्पोरेशन के एक्सईएन रोहित सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित उपकेंद्र के जेई को मौके पर भेजा गया है। जेई की ओर से मामले के संबंध में तहरीर दी गई है।