फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cultural programs will not be held on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Mon, 24 Jan 2022 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs will not be held on Republic Day
16 : गौरीगंज : पुलिस लाइन में परेड तैयारियों के संबंध में अफसर व कर्मी को निर्देश देते एसपी। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। पुलिस लाइंस ग्राउंड में सोमवार को गणतंत्र दिवस की परेड का फाइनल रिहर्सल एसपी की मौजूदगी में हुआ। परेड में शामिल सात टोलियों ने जहां परेड को अंतिम रूप दिया, वहीं छह वाहन टोलियों ने परेड में शामिल होकर अपना करतब दिखाया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड की तैनाती पखवारे भर से पुलिस लाइंस ग्राउंड में चल रही है। सोमवार को एसपी दिनेश सिंह की मौजूदगी में परेड का फाइनल रिहर्सल किया गया। परेड कर रहीं पुलिस विभाग के विभिन्न विंग की सात टोलियों ने फाइनल परेड किया तो ग्राउंड में उतरीं छह वाहन की टोलियों ने अपना करतब दिखाया। सीओ लाइंस मयंक द्विवेदी ने बताया कि परेड में रिजर्व पुलिस लाइंस, नागरिक पुलिस, एसपी कार्यालय पुलिस, महिला सिपाहियों की दुर्गा वाहिनी, दंगा नियंत्रण दस्ता, क्यूआरटी दस्ता व फायर सर्विस की कुल सात टोलियां परेड में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा वाहनों में बाइक, 112 पीआरबी, फायर सर्विस, रेडियो शाखा, बज्र वाहन टोली तथा एसओजी टोली भी शामिल है। बताया कि प्रत्येक टोली में 18 पुलिस अफसर व कर्मी शामिल होंगे। सोमवार को सभी टोलियों द्वारा परेड का शानदार प्रदर्शन किया गया। एसपी ने फाइनल परेड रिहर्सल का निरीक्षण कर गणतंत्र दिवस के लिए अपनी स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम होंगे मुख्य अतिथि
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम राकेश कुमार मिश्र मौजूद होंगे। सुबह 9:30 बजे पुलिस लाइंस ग्राउंड में झंडारोहण होगा। इसके बाद परेड में शामिल सभी टोलियां परेड करेंगी। डीएम राकेश कुमार मिश्र परेड का निरीक्षण करेंगे।

नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
एसपी ने बताया कि मौजूदा समय में कोविड संक्रमण को देखते हुए सिर्फ झंडारोहण व परेड का ही आयोजन किया गया है। इस दौरान किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। परेड के बाद कार्यक्रम समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed