फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cultural programmes presented by the children

Amethi News: बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tue, 16 Dec 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Cultural programmes presented by the children
 ताला ​स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में आयोजित स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तु
अमेठी। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को स्कूल के संगठन दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक डॉ. सत्येंद्र ने किया। मुकुटनाथ इंटर कॉलेज ताला की प्रधानाचार्य डॉ. रीता शुक्ला और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी की प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
विज्ञापन




विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद छात्र समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य और नाटिका से दर्शकों का मन मोह लिया। कक्षा 11 की छात्रा महक सोनी ने संगठन के महत्व पर विचार रखे। वहीं माध्यमिक की छात्राओं ने केंद्रीय विद्यालय संगठन गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में छात्रा अनन्या पाल ने बांग्ला एकल नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन



आरुषि, सानवी, जिज्ञासा और दिशिका ने राजस्थानी नृत्य से लोक संस्कृति की झलक दिखाई। कक्षा 11 की वैष्णवी और नंदिनी ने लोकगीत प्रस्तुत कर समा बांधा, जबकि छात्र प्रिंस यादव की गजल ने कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया। इस अवसर पर स्नातकोत्तर शिक्षक (कंप्यूटर विज्ञान) शिव प्रताप पाल ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की संकल्पना, इतिहास और शिक्षा के क्षेत्र में उसके योगदान पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य कपिल देव मिश्र ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम संगीत शिक्षक सुमित कुमार के निर्देशन में संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed