फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Crossing gate broken, long traffic jam

Amethi News: क्रॉसिंग का टूटा गेट, लगा लंबा जाम

Mon, 24 Feb 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Crossing gate broken, long traffic jam
जगदीशपुर ​स्थित पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम। -संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-उतरेठिया-जफराबाद रेल खंड स्थित निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रविवार दोपहर बाद पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग का फाटक टूटने से दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। जाम में फंसकर राहगीर परेशान हो गए। वहीं दो ट्रेनों का संचालन भी कुछ देर तक प्रभावित हुआ।
विज्ञापन




निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित पूरे शोहरत रेलवे क्राॅसिंग से करीब 4.40 बजे ट्रैक अप से बेगमपुरा एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसके बाद गेट बंद करते समय एक टेंपो की टक्कर से अयोध्या से जगदीशपुर की तरफ आने वाला गेट टूटने से वैकल्पिक व्यवस्था कर गेट बंद किया गया। इस दौरान बेगमपुरा एक्सप्रेस और मालगाड़ी सहित एक और गाड़ी के प्रभावित होने की खबर है। स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखनलाल मीना ने बताया कि बेगमपुरा एक्सप्रेस अप और डाउन एमपी बाक्शन सहित एक अन्य गाड़ी लेट हुई है। मेमो आरपीएफ को दिया गया है।
विज्ञापन



पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर गेट के टूटने से सड़क से गुजरने वाले दोनों तरफ वाहनों का करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। गेट खुलने के बाद वाहनों के दबाव के चलते वैकल्पिक व्यवस्था कर गेट बंद करने में रेलवे कर्मियों को पसीना छूट गया। इस दौरान ट्रेन को भी निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। जाम की वजह से श्रद्धालुओं को परेशानियां उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed