फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Crossing closing every 30 minutes, troubled by traffic jam

Amethi News: हर 30 मिनट पर बंद हो रही क्रॉसिंग, जाम से परेशान

Thu, 05 Sep 2024 03:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 05 Sep 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Crossing closing every 30 minutes, troubled by traffic jam
रेलवे क्रॉसिंग से निकलने की को​शिश करते लोग
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद रेल ट्रैक पर ट्रेनों के रूट डायवर्जन ने रायबरेली-अयोध्या हाईवे स्थित पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग की दुश्वारियां और बढ़ा दी हैं। रेलवे क्रॉसिंग पर पहले से ही भीषण जाम लगता था। इन दिनों जाम की समस्या विकराल हो गई है। क्रॉसिंग हर 30 मिनट पर बंद हो जा रही है। जाम की वजह से जब तक आवागमन सामान्य होने की नौबत आती है, क्रॉसिंग फिर बंद हो जाती है। अभी करीब 20 दिनों तक यह परेशानी बनी रहेगी।
विज्ञापन

लखनऊ-सुल्तानपुर जफराबाद रेल रूट काफी व्यस्त ट्रैक में शुमार होता है। इस रूट पर स्थित महाराजा बिजली पासी रेलवे स्टेशन से होकर 22 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें, एक जोड़ी मेमू, बिना स्टॉपेज की दस ट्रेनें और 25 से 30 मालगाड़ियों का रोज संचालन होता है। रेलवे स्टेशन से बमुश्किल 200 मीटर पहले रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर पूरे शोहरत क्रॉसिंग है। इस क्रॉसिंग पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। कभी-कभी ट्रेन के गुजर जाने के बाद भी क्रॉसिंग नहीं खुलती है।
विज्ञापन

पता चलता है कि एक और ट्रेन आ रही है। ऐसी स्थिति में क्रॉसिंग के दोनों तरफ एक-एक किमी तक जाम लग जाता है। दो सितंबर से 22 सितंबर तक अन्य रूटों की भी कई ट्रेनों का डायवर्जन इसी रूट पर हो गया है। अतिरिक्त ट्रेनों के गुजरने की वजह से जाम की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे क्राॅसिंग हर आधे घंटे पर बंद हो जा रही है। रेलवे क्रॉसिंग बार-बार बंद होने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ रेखा शर्मा ने बताया कि लखनऊ मंडल के जंघई जंक्शन पर यार्ड रिमाॅडलिंग, नाॅन इंटरलॉकिंग एवं जंघई जंक्शन राम उग्रसेन सेक्शन पर ट्रैक दोहरीकरण कार्यों के चलते कुछ गाड़ियों को वाराणसी-जफराबाद-सुल्तानपुर ट्रैक से अलग-अलग दिनों में गुजारा जा रहा है। कार्य समाप्त होने के बाद रूट डायवर्जन समाप्त हो जाएगा।

तीन अन्य रेलवे क्रॉसिंग भी प्रभावित
जगदीशपुर। ट्रेनों के डायवर्जन का असर लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद रेल ट्रैक पर पड़ने वाली तीन अन्य क्राॅसिंगों पर भी पड़ेगा। ये क्रॉसिंग लखनऊ-वाराणसी फोर लेन हाईवे को जोड़ती हैं। इन क्रॉसिंगों में इन्हौना-रुदौली मार्ग पर मां अहोरवा भवानी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्राॅसिंग, कमरौली-पलिया पश्चिम मार्ग पर सिंदुरवा रेलवे स्टेशन से पहले और उतेलवा-महोना मार्ग पर सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के बाद पड़ने वाली कोयलारा मुबारक रेलवे क्राॅसिंग शामिल हैं।


मंगौली-सिधियावां बाईपास से मिलेगी निजात
जगदीशपुर। रायबरेली-अयोध्या हाईवे को लखनऊ-वाराणसी हाईवे से जोड़ने के लिए बाईपास बन रहा है। बाईपास मंगौली से सिधियावां के बीच बनाया जा रहा है। यह बाईपास जल्द चालू होने की संभावना है। इसके शुरू होने पर पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाली जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed