फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   cross checking of facilities on exam centers

परीक्षा केंद्रों में मौजूद सुविधाओं की होगी क्रास चेकिंग

Thu, 03 Mar 2022 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
cross checking of facilities on exam centers
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी जिले में तेज हो गई है। परीक्षा केद्रों की फाइनल सूची प्रकाशित करने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग केंद्रों पर मौजूद सुविधाओं की क्रास चेकिंग करेगा। डीआईओएस ने नोडल अफसर नामित कर 81 केेंद्रों पर आवंटित छात्र संख्या के अनुसार सुविधाओं का सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षा में शैक्षिक सत्र 2022 में हाईस्कूल के 24,763 तो इंटर मीडिएट के 19,521 परीक्षार्थी 81 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र की फाइनल सूची प्रकाशित करने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग केंद्रों पर आवंटित छात्र संख्या के अनुसार केंद्र पर फर्नीचर, शिक्षण कक्ष, पेयजल, प्रसाधन, शिक्षण कक्षों मेें दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकार्डर समेत मूलभूत सुविधाओं की क्रास चेकिंग करेगा।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने नोडल अधिकारी के अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित कर स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद परीक्षा केंद्रों पर संसाधानों की कमी होने पर उसकी समुचित व्यवस्था कराते हुए नकल विहीन परीक्षा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा में कोविड संक्रमण से बचाव नियमों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बच्चों का सिटिंग प्लॉन निर्धारित कर सचिव के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने तथा परीक्षार्थियों को परेशानी होने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed