{"_id":"5e7e1eca8ebc3e76b5637017","slug":"crises-of-essential-commodities-amethi-news-lko515506265","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में आवश्यक वस्तुओं की किल्लत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में आवश्यक वस्तुओं की किल्लत शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित 21 दिन के लॉकडाउन में लोगों पर घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। एसडीएम कार्यालय में डोर टू डोर आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को लेकर ठेला व अन्य व्यवसाइयों के पास बनाए जा रहे हैं।
शहरों में ठेला व अन्य व्यवसाई किसी न किसी माध्यम से सब्जी, किराना सामग्री, फल आदि पहुंचा रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं के लिए ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदार (किराना, फल व सब्जी) मनमाने दाम पर सामान बेच रहे हैं। मजबूर ग्रामीण कीमत से कई गुना दाम पर बिकने वाली सामग्री को खरीद रहे हैं।
लॉकडाउन घोषित होने के तीन दिन बाद भी जिला प्रशासन ने अपना पूरा फोकस शहरी इलाकों में केंद्रित कर रखा है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग लॉकडाउन का नियम तोड़कर बाहर निकलने को मजबूर होंगे। ग्रामीण नहीं समझ पा रहे हैं कि वह अपनी जरूरत का सामान आखिर कहां खरीदें।
विज्ञापन
लॉकडाउन से बढ़ी किसानों की परेशानी
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन होने से किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं। इन दिनों चरी, उरद, मूंग, सब्जी, सूरजमुखी आदि की बुआई का समय चल रहा है। ऐसे में बीज भंडार की दुकानें बंद होने से किसानों को बीज नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर क्षेत्र के किसान परेशान हैं। इस संबंध में एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि कृषि भंडार की दुकानें खुलवाकर किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
गरीबों को पहुंचाया जाएगा भोजन का पैकेट
एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों को चिन्हित कराया जा रहा है। कहा कि चिन्हित गरीब परिवारों को दोनों समय भोजन का पैकेट पहुंचाया जाएगा।
सूनी रही सड़क व बाजार
लॉकडाउन के चलते बाजार सूनी रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि शहरी व ग्रामीण इलाकों के कुछ लोग जरूर सड़कों पर दिखाई दिए। गश्त पर निकली पुलिस ऐसे लोगों को रोककर उन्हें अनावश्यक रूप से घर से नहीं निकलने की हिदायत देते रहे।
विधायक निधि से उपकरण खरीदने की पेशकश
स्थानीय विधायक गरिमा सिंह ने कोरोना की रोकथाम को लेकर सीडीओ को पत्र भेजकर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से उपकरण खरीदने की बात कही है। विधायक ने कहा है कि उनकी विधानसभा के लिए एक वेंटिलेटर, दस इंफ्रारेड थर्मामीटर, एक-एक हजार एन 95 व ट्रिपल लेयर मास्क, 100 लीटर सैनिटाइजर, एक हजार पीस ग्लब्स, व 200 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर खरीदने को कहा है। विधायक ने सीएमओ को अपने विवेक से रोकथाम के लिए उपकरण/सामग्रियों को बढ़ाने की भी अनुमति दी है।