{"_id":"5edbc1c48ebc3e905528ed36","slug":"crime-amethi-news-lko524771298","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिनैती का विरोध करने पर हुई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिनैती का विरोध करने पर हुई थी युवक की हत्या
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। ट्रैक्टर लेकर जोताई करने निकले युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने 36 घंटे के भीतर कर दिया। संग्रामपुर पुलिस ने ट्रैक्टर समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल तथा मृतक की जेब से निकाली गई पर्स व मोबाइल बरामद कर लिया है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव मटेरा मजरे गंगौली निवासी अंकित सैनी गुरुवार दोपहर एक फोन आने पर खेत की जोताई करने के लिए अपना ट्रैक्टर लेकर निकला था। करीब एक घंटे बाद मकुनपुर गांव की सीवान में अंकित का शव पाया गया। घटना की सूचना पर सक्रिय पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी ही थी कि शनिवार भोर मुखबिर ने एसएचओ संग्रामपुर राजीव सिंह को थाना क्षेत्र के हिम्मतगढ़ नगर के समीप लूटे गए ट्रैक्टर के साथ दो आरोपियों के मौजूद होने की सूचना दी।
सूचना पर सक्रिय निरीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ मुखबिर के बताए स्थान की घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में एक की पहचान थाना क्षेत्र के गांव मुरारपुर मजरे उत्तर गांव निवासी मनीष यादव तथा दूसरे की सूबेदार का पुरवा मजरे गंगौली निवासी मनोज मिश्र के रूप में हुई। दोनों ने अंकित की हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर को अमेठी बाईपास के समीप खड़ा कर दिया था जिसे आज प्रतापगढ़ में एक रिश्तेदार के यहां छिपाने जा रहे थे।
विज्ञापन
तलाशी में इनके पास से मृतक से लूटा गया मोबाइल तथा एक पर्स, आधार कार्ड व 700 रुपये बरामद हुआ। युवकों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका हिम्मतगढ़ गांव के समीप झाड़ी से बरामद किया गया। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों ने सप्ताह भर पूर्व पड़ोस के ईंट भट्ठे पर लगे ट्रैक्टर को लूटने की योजना बनाई थी। लेकिन ट्रैक्टर पुराना होने के दोनों ने नए ट्रैक्टर की तलाश शुरू की।
मनीष ने इसके लिए पूर्व से परिचित मटेरा के अंकित को चुना और चार जून को दोपहर में उसे फोन कर अपने खेत की जोताई करने के लिए बुलाया। अंकित को गंगौली चौराहे के पास मिले मनीष व मनोज उसके ट्रैक्टर पर सवार होकर चले।
एकांत मिलने पर ट्रैक्टर रोकने को कहा, इसी बीच मौका पाकर उस पर बांके से हमला कर घायल कर दिया। फिर उसे नीचे उतारकर ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस मौके पर एएसपी दयाराम सरोज, सीओ पीयूष कांत राय तथा कोतवाल राजीव सिंह मौजूद रहे।