{"_id":"6652397fb00cff66340190c4","slug":"counting-of-votes-will-take-place-on-june-4-under-the-supervision-of-observers-amethi-news-c-96-1-ame1002-119340-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ऑब्जर्वर की निगरानी में चार जून को होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ऑब्जर्वर की निगरानी में चार जून को होगी मतगणना
Sun, 26 May 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 26 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिला प्रशासन चार जून को होनी वाली मतगणना कराने की तैयारी में जुट गया है। गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मतगणना को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। अमेठी संसदीय क्षेत्र की चार विधानसभा क्षेत्रों (जगदीशपुर, गौरीगंज, अमेठी व तिलोई) की मतगणना गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित अलग-अलग चार कक्षों में होगी। इसके अलावा अमेठी लोकसभा में ही शामिल सलोन विधानसभा क्षेत्र की मतगणना रायबरेली जनपद में होगी। मतगणना के लिए प्रति विधानसभा 14-14 टेबल बनाई जा रही हैं। मतगणना का काम आयोग के निर्देशानुसार समय से पूरा हो सके, इसके लिए प्रत्येक टेबल पर एक-एक गणना सहायक, सुपरवाइजर, माइक्रो आब्जर्वर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित कुल चार कर्मी लगाए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त एक आरओ, एक- एक एआरओ व तीन पार्टियां रिजर्व भी बनाई जाएंगी। जिला प्रशासन मतगणना को पारदर्शी ढ़ंग से संपन्न कराने की कवायद में जुटा है। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतों की गणना की रुपरेखा तैयार हो रही है। कर्मियों को प्रशिक्षित करने के साथ अन्य तैयारियां पूरी की जा रही है।