फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Counting of votes from EVM will start after postal ballot

Amethi News: पोस्टल बैलेट के बाद शुरू होगी ईवीएम से वोटों की गिनती

Thu, 30 May 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 30 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes from EVM will start after postal ballot
अमेठी सिटी। गौरीगंज शहर स्थित नवोदय विद्यालय में चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर कवायद तेज हो गई है। बुधवार को शहर के मनीषी महिला विद्यालय मतगणना के लिए नामित कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके 30 मिनट बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर मोहम्मद असलम, सुजीत कुमार, अभिजीत कुमार, देवेश शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, मोहम्मद हरीश हाशमी के द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ईवीएम, पोस्टल बैलेट के साथ ईटीपीबीएस के मतगणना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कहा कि मतगणना संबंधी उपलब्ध कराए गए प्रारूप के सभी कॉलम स्पष्ट शब्दों में साफ-साफ भरें। मतगणना सामग्री को चेक कर लें, यदि कोई कमी हो तो पूरा कर लें।
विज्ञापन

कहा कि मतगणना पर्यवेक्षक द्वारा बोलकर भी रिजल्ट बताया जाएगा। यदि आवश्यकता हो तो रिजल्ट बटन को दोबारा दबाकर दिखाएं। ईवीएम में पड़े मतों की गणना के दौरान कंट्रोल यूनिट का स्विच ऑन करने, रिजल्ट सेक्शन बटन ऑन करने के बाद प्रत्येक उम्मीदवार को प्राप्त मत प्रदर्शित करते हुए उसका रिजल्ट सीट तैयार करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीडीओ सूरज पटेल ने गणना कार्मिकों को मतगणना नियमों के बारे में बताया। पोस्टल बैलेट के साथ ईवीएम में पड़े मतों की गणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी विस्तार से दी। कहा कि डाक मत पत्रों की मतगणना सबसे पहले शुरू की जाएगी एवं 30 मिनट के बाद ईवीएम में प्राप्त मतों की गणना प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम में पड़े वोटों का मिलन 17ग से किया जाएगा। कहा कि ईवीएम एवं पोस्टल बैलेट आदि का प्रशिक्षण पूर्ण मनोयोग से प्राप्त कर लें ताकि मतगणना के दिन किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। प्रशिक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिग्विजय सिंह, अमेठी प्रीति तिवारी, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण अजय सिंह आदि मौजूद रहे।


नदारद आठ कर्मियों से मांगा जवाब
नामित 368 मतगणना कार्मिकों में से आठ मतगणना कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित मतगणना कार्मिकों के विभागाध्यक्षों को मुख्य विकास अधिकारी ने दो दिवस के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed