फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cotton and bandage left in the uterus

Amethi News: गर्भाशय में छोड़ दी रुई व पट्टी

Sat, 05 Apr 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 05 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Cotton and bandage left in the uterus
अमेठी सिटी। जगदीशपुर क्षेत्र में संचालित एक निजी अस्पताल की ओर से प्रसव के दौरान बरती गई लापरवाही से महिला की तबीयत खराब हो गई। दूसरे अस्पताल में जांच के दौरान गर्भाशय में रुई व पट्टी छोड़ देने का मामला सामने आने पर परेशान महिला के पति ने सीएमओ से मामले की शिकायत की। इसके बाद सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना के चांदगढ़ वनवरिया गांव निवासी असद हुसैन के मुताबिक करीब पांच माह पूर्व पत्नी परवीन फातिमा को प्रसव पीड़ा होने पर जगदीशपुर में संचालित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पत्नी को 15 दिन भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव करवाया, लेकिन प्रसव के दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए गर्भाशय में रुई व पट्टी छोड़ दी। इससे पत्नी की तबीयत खराब होने लगी।
विज्ञापन



रक्तस्राव बंद नहीं हुआ तो दोबारा डॉक्टर को दिखाया और दवा बदल दी गई, लेकिन आराम नहीं मिला तो उन्होंने दूसरे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच करवाई तो गर्भाशय में रुई व पट्टी होने से संक्रमण होने की पुष्टि हुई। इसके बाद वह उस अस्पताल पहुंचे, जहां पत्नी के उपचार में लापरवाही की गई थी तो वहां डॉक्टरों ने उनसे अभद्रता करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद परेशान असद हुसैन ने बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत सीएमओ से की। इसके बाद सीएमओ ने मामले की जांच करवा कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed