फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   corona vaccination

वंचित कर्मियों को 15 फरवरी को लगेगी वैक्सीन

Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
अमेठी। कोविड वैक्सीन लगने से छूटे स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण 15 फरवरी को होगा। स्वास्थ्य विभाग ने 1,412 कर्मियों को चिह्नित कर 20 केंद्र निर्धारित किए हैं। अगले चरण में 18 फरवरी को 1,989 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण 21 केंद्रों पर होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिला अस्पताल समेत 20 स्थानों पर टीकाकरण प्वाइंट बनवाया गया है। जहां टीकाकरण के लिए छूटे कर्मियों को पत्र जारी किया गया है। 15 फरवरी को वंचित स्वास्थ्य कर्मियों के साथ 18 फरवरी को 1,989 फ्रंटलाइन वर्करों का 21 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक नौ हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बताया कि कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। सीएमओ ने टीकाकरण के लिए चिह्नित कर्मियों से निर्धारित तिथि व स्थान पर टीकाकरण कराने की अपील की है। बताया कि सभी जगह पर वैक्सीनेशन की निगरानी के लिए नोडल अफसर नामित हैं। जिनकी निगरानी में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed