{"_id":"5fe22c5e8ebc3e3dd43a085a","slug":"corona-testing-amethi-news-lko5562389139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसोरों में रह रहे लोगों की कराई गई सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसोरों में रह रहे लोगों की कराई गई सैंपलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। ठंड से बचाव के लिए संचालित रैन बसेरों में रह रहे लोगों की सोमवार रात कोरोना जांच की गई। रात में सभी रैन बसेरों पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने उनकी सैंपलिंग लेकर जांच की तो वहां रह रहे सभी 24 लोग निगेटिव मिले। हालांकि इस दौरान आठ रैन बसेरों में एक भी लोग नहीं पाए गए।
डीएम अरुण कुमार ने सोमवार रात जिले में संचालित रैन बसेरों में रह रहे लोगों की कोरोना जांच कराने का निर्देश सीएमओ आशुतोष कुमार दुबे को दिया। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने संबंधित अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में संचालित रैन बसेरों में रह रहे लोगों की सैंपलिंग कराते हुए रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया था।
सीएमओ का निर्देश मिलने के बाद सभी अधीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के रेन बसेरों पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों का सैंपल लिया। इस दौरान अमेठी व जगदीशपुर में पांच-पांच, मुसाफिरखाना में दो, गौरीगंज में आठ तथा फुरसतगंज में चार लोग मौजूद मिले। भादर, भेटुआ, संग्रामपुर, बाजार शुकुल, शहगढ़, जामो, तिलोई व सिंहपुर रैन बसेरा में एक भी लोग नहीं मिले।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि पांच रैन बसेरे पर मिले सभी 24 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कहा कि वहां रह रहे लोगों को कोरोना गाइड लाइन की विस्तार से जानकारी देते हुए उसका पालन करने को कहा गया है। बताया कि इन स्थलों पर भी अब नियमित रूप से सैंपलिंग का कार्य कराया जाएगा।