{"_id":"61e9952009b5ce4e960dd4c8","slug":"corona-investigation-of-41-thousand-people-in-20-days-amethi-news-lko614321272","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन में 41 हजार लोगों की हुई कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन में 41 हजार लोगों की हुई कोरोना जांच
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण की लगातार बढ़ रही रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है। 29 दिसंबर से 19 जनवरी तक जिले में 41 हजार 36 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से अब तक कुल 583 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। गनीमत है कि संक्रमितों में सभी की हालत सामान्य है। संक्रमितों में से अब तक 149 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। विभाग लगातार ऐसे लोगों की निगरानी में जुटा है।
जिले में 29 दिसंबर से कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज बढ़ रही संक्रमितों की संख्या से जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग परेशान है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग का कार्य तेज कर दिया है।
जिन गांवों में लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं उन गांव के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। संक्रमित मिले मरीजों की नियमित निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य टीमें हर रोज उनसे व उनके परिवार के लोगों से समन्वय स्थापित कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं।
विज्ञापन
विभाग की ओर से जिले में जन जागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अलावा पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी कोरोना के प्रति जागरुकता कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। चुनाव के चलते अफसर भी गांव-गांव जा रहे हैं। गांवों में चौपाल लगाकर जहां लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है वहीं उन्हें कोरोना गाइड लाइन का भी पालन करने को कहा जा रहा है। बावजूद इसके हर रोज बढ़ रही संक्रमितों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासनिक अमला परेशान है।
सीएमओ समेत कई स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित
कोरोना की तीसरी लहर में सीएमओ डॉ. सीमा मेहरा, एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद व डॉ. नवीन मिश्र, जिला मलेरिया अधिकारी भीखुउल्लाह, जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पीतांबर कनौजिया समेत करीब दर्जन भर से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित हैं। सीएमओ कार्यालय के ज्यादातर कर्मियों के संक्रमित होने से कर्मियों में भय है।
सक्रिय की गईं ब्लॉक स्तरीय टीमें
कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए ब्लॉक स्तर पर गठित रैपिड रिस्पांस टीम, आशा व एएनएम को सक्रिय कर दिया गया है। रैपिड रिस्पांस टीमें जहां संक्रमित मरीज मिलने पर उन गांवों में पहुंच रही हैं वहीं आशा व एएनएम को भी सक्रिय किया गया है। आशा व एएनएम से उनके क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति में कोरोना लक्षण दिखने पर तत्काल उसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक को देने का निर्देश दिया गया है। इस कर्मियों को गांव में गैर प्रांत से आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अब तक संक्रमित मरीजों का ब्यौरा
जिले में 29 दिसंबर से संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे मरीजों की जारी की गई सूची के अनुसार 29 व 30 दिसंबर को दो-दो, 31 दिसंबर व एक जनवरी को एक-एक, चार जनवरी को दो, पांच को तीन, छह को दो, सात को दस, आठ को 14, नौ को तीन, दस को 12, 11 को 31, 12 जनवरी को 13, 13 को 14, 14 जनवरी को 72, 15 तारीख को 84, 16 को 56, 17 को 86, 18 को 41 तथा 19 जनवरी को 134 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से सात दिन पूरा करने तथा तबीयत सही होने पर 19 जनवरी को 149 संक्रमित मरीजों को स्वस्थ मानते हुए कोरोना संक्रमित की सूची से बाहर कर दिया गया है।
अब तक 13.93 लाख लोगों को लगी पहली डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएस अग्रवाल के अनुसार अब तक 13 लाख 93 हजार 289 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। आठ लाख 69 हजार 509 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 6633 फ्रंट लाइन वर्करों को बूस्टर डोज तो 77 हजार 433 बच्चों को भी वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार रोस्टर के अनुसार सत्र स्थलों पर वैक्सीन लगाने का काम नियमित रूप से चल रहा है।