{"_id":"642f10d568837b848d028b74","slug":"corona-hospital-action-amethi-amethi-news-c-13-1-169356-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कोरोना संक्रमण से निपटने को उपकरणों की परखी गई क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कोरोना संक्रमण से निपटने को उपकरणों की परखी गई क्षमता
Fri, 07 Apr 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
उपकरणों की जांच करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अब अलर्ट मोड पर है। एल-2 हॉस्पिटल समेत पूरे जिले में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। यहां पर उपकरण व दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर ली गई है। इसी सप्ताह जिले में छह कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन मरीजों के मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला अस्पताल में स्थापित एल-2 हॉस्पिटल को एक बार फिर से दुरुस्त कर लिया गया है। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 100 बेडों पर पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था है। वार्ड में लगे वेंटीलेटर भी सक्रिय हालत में हैं।
अस्पताल परिसर में लगे दो ऑक्सीजन प्लांट भी चालू हालत में हैं। किन्हीं कारणों से ऑक्सीजन प्लांट खराब होने की स्थिति में बैकअप के लिए उनके पास 98 ऑक्सीजन सिलिंडर व 100 कन्सन्ट्रेटर मौजूद हैं। बताया कि एल-2 में नामित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके अलावा सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। पत्र में सभी को ब्लॉक क्षेत्र की आशा व एएनएम के संपर्क में रहने को कहा गया है। उनके क्षेत्र में लक्षण वाले मरीज दिखने पर तत्काल उनकी सैंपलिंग कराने तथा पॉजिटिव मरीज मिलने पर तत्काल उनका उपचार करने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित करने को कहा गया है। बताया कि उनके पास सभी प्रकार की दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
छह दिन में हुई 835 सैंपल की जांच
जिला अस्पताल में संचालित आरटीपीसीआर लैब में एक से छह अप्रैल तक 835 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें से छह मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को कुल 118 सैंपलों की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए। पॉजिटिव मिले मरीजों के संकर्प में रहे मरीज पॉजिटिव नहीं मिले। पॉजिटिव मिले सभी छह मरीजों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
726 में 309 मिले बुखार पीड़ित
जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को कुल 726 मरीज इलाज कराने आए। कई दिनों से सर्दी जुकाम व बुखार पीड़ित मरीजों की चिकित्सकों ने पहले पैथालॉजी जांच कराई। कुल 309 मरीज बुखार पीड़ित पाए गए। पैथालॉजी में 128 मरीज जांच कराने पहुंचे। 128 मरीजों का सैंपल लेकर कुल 3,335 प्रकार की जांच की गई। जांच के बाद सभी मरीजों को रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने सभी को दवा भी लिखी।