{"_id":"60942e358ebc3ec0d8342930","slug":"corona-amethi-news-lko5771051145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 66,275 घरों पर गईं स्वास्थ्य विभाग की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 66,275 घरों पर गईं स्वास्थ्य विभाग की टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग घर-घर सर्वे एवं संवेदीकरण अभियान चला रहा है। पहले दिन गठित 1,812 टीमें 66,275 घरों पर गई। इस दौरान कोरोना लक्षण वाले 368 व्यक्ति पाए गए। टीम की ओर से उन्हें मौके पर दवा देते हुए तत्काल जांच कराने तथा संबंधित सीएचसी अधीक्षक को रिपोर्ट सौंपी गई है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन ने बीमार लोगों के उपचार, वैक्सीन लगवाने तथा जागरूक करने के लिए सर्वे एवं संवेदीकरण अभियान संचालित किया है। शासन के निर्देश पर जिले में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कुल 1,812 टीमें गठित की गई हैं। एसीएमओ डॉ. नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि टीम सदस्य अपने क्षेत्र के गांवों में घर-घर जा रहे हैं। सभी घरों के सदस्यों के वर्तमान स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें कोरोना काल के दौरान बरती जाने वाली सावधानी की विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। कहा कि इस दौरान यदि कोई बीमार है तो उसे इलाज कराने की सलाह दी जा रही है। बीमार में यदि कोई ऐसा व्यक्ति है कि वह अस्पताल तक जा नहीं सकता और उसके यहां कोई ले जाने वाला नहीं है तो उसे तत्काल दवा दी जा रही है।
ऐसे लोगों के उपचार के लिए तत्काल संबंधित सीएचसी अधीक्षक को सूचना दी जा रही है। बताया कि अभियान पांच से नौ अप्रैल तक संचालित होगा। पहले दिन गठित टीमें कुल 66,275 घरों पर गई हैं। इस दौरान कोरोना लक्षण वाले 368 लोग मिले हैं। टीम सदस्यों की ओर से उन्हें मौके पर ही दवा देते हुए तत्काल कोरोना जांच कराने की सलाह देते हुए इसकी रिपोर्ट संबंधित सीएचसी अधीक्षक को दे दी गई है। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने लोगों से अपने नजदीकी स्वास्थ्य सेंटर तक जाकर अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाने तथा कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।