फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Coordination between police and administration is the strength of law and order: ADG

पुलिस व प्रशासन का समन्वय कानून व्यवस्था की ताकत : एडीजी

Sun, 05 Oct 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Coordination between police and administration is the strength of law and order: ADG
एसपी कार्यालय में पुलिस अफसरों संग बैठक करते एडीजी लखनऊ जोन सुजीत पांडेय। स्रोत : मीडिया सेल
अमेठी सिटी। त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडीजी लखनऊ जोन सुजीत पांडेय शनिवार को अमेठी पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि पुलिस और प्रशासन का आपसी समन्वय ही कानून-व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता के साथ संवाद और त्वरित कार्रवाई से ही विश्वास और सुरक्षा की भावना बनी रहेगी।
विज्ञापन



एडीजी सुजीत पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान जनता से निरंतर संवाद बनाए रखें, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो और सभी पर्व सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा का समापन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ है, अब विसर्जन की तैयारियां पूरी सावधानी और सजगता के साथ की जा रही हैं। एडीजी ने कहा कि एंटी रोमियो टीमों की सक्रियता से महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने पुलिस बल को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की सलाह दी।
विज्ञापन




समीक्षा बैठक में एडीजी ने साइबर अपराध नियंत्रण में अमेठी पुलिस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में साइबर अपराध के मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली बेहद प्रभावी रही है। आईजी प्रवीण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान गश्त और निगरानी को और बढ़ाया जाए। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने जिले की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों और चौकसी की स्थिति की जानकारी दी। बैठक में एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह और सीओ अखिलेश वर्मा, दिनेश मिश्र, अतुल सिंह और मनोज मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed