फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   control room maintained in GGIC

जीजीआईसी में स्थापित किया गया कंट्रोल रूम

Thu, 18 Mar 2021 08:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
control room maintained in GGIC
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की तैयारी शुरू हो गई है। शहर स्थित जीजीआईसी में सुविधाओं से लैस कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में प्रत्येक 15 परीक्षा केंद्र पर एक कंप्यूटर लगेगा जो इंटरनेट सुविधा के साथ स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर से कनेक्ट होगा। बोर्ड परीक्षा के दौरान एक शिक्षक व कर्मचारी लगातार कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर निगरानी की रिपोर्ट विभाग को देंगे।
विज्ञापन

जिले के 83 केंद्रों पर 24 अप्रैल से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी परीक्षा प्रभारी राकेश कश्यप ने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से एक स्थान से सभी स्कूलों के सभी कक्षों की निगरानी होने से परीक्षा की शुचिता कायम रहेगी तो निगरानी में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था से समय बचत के साथ स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि सभी प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा की अवधि में किसी भी हाल में बिजली आपूर्ति व इंटरनेट सेवा बाधित नहीं होगी।

इसकी व्यवस्था सुनिश्चित रखने के साथ ही वैकल्पिक इंतजार करने को कहा गया है। परीक्षा के दौरान स्कूल के सीसीटीवी कैमरे बंद होने की दशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed