फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   control room established for tgt exam

टीजीटी परीक्षा की निगरानी को गठित हुआ कंट्रोल रूम

Sun, 01 Aug 2021 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
control room established for tgt exam
02 : गौरीगंज : शहर स्थित जीजीआईसी में टीजीटी परीक्षा निगरानी के लिए तैयार हाईटैक सुविधयुक्त कंट्रो? - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। आगामी सात व आठ अगस्त को जिले के चार केंद्रों पर आयोजित होने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की लिखित परीक्षा की हाइटेक विधि से निगरानी होगी। माध्यमिक शिक्षक विभाग ने जीजीआईसी गौरीगंज में सुविधा से लैश कंट्रोल रूम गठित कराते हुए कर्मियों को नामित किया है। नामित कर्मी सीसीटीवी कैमरे की रिकॉडिंग से ऑनलाइन निगरानी करेंगे। जारी नंबर पर कोई भी व्यक्ति शिकायत व सूचना दर्ज करा सकेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली सहायक अध्यापक लिखित परीक्षा को नकल विहीन संपादित कराने की कोशिश तेज हो गई है।
कवायद सफल हो सके इसके लिए सात व आठ अगस्त को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर, जीआईसी टीकरमाफी व रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज मुंशीगंज में 4,380 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। परीक्षा नियंत्रक का पत्र मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शहर स्थित जीजीआईसी में हाईटेक सुविधा से लैस कंट्रोल रूम गठित करते हुए कर्मियों की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल अधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि कंट्रोल रूम में जीआईसी फुसरतगंज के प्रधानाचार्य संदीप चौधरी के साथ कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सुरेंद्र प्रताप व परिचारक मनोज कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
नामित कर्मी स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर को ऑनलाइन कनेक्ट कर परीक्षा की निगरानी करने के साथ सूचना का प्रेषण करेंगेे। परीक्षा से जुड़ी कोई शिकायत या सुझाव मोबाइल नंबर 9628153264 पर दी जा सकती है।

नोडल अधिकारी ने नामित कर्मियों को कंट्रोल रूम में कार्यभार ग्रहण कर निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा की निगरानी कर सूचना का प्रेषण करने का निर्देश दिया है। नोडल अधिकारी ने कंट्रोल रूम संचालन व जिम्मेदारियों के पालन में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed