फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Container driver and cleaner died in an accident on Purvanchal Expressway

Amethi News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे में कंटेनर चालक और खलासी की मौत

Sat, 07 Jun 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Container driver and cleaner died in an accident on Purvanchal Expressway
बाजारशुकुल/जगदीशपुर (अमेठी)। चालक को झपकी आने से कंटेनर एक अन्य अज्ञात वाहन से जा टकराया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे में कंटेनर चालक और खलासी की मौत हो गई और कंटेनर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन



अंबेडकरनगर के रसूलपुर थाना मालीपुर निवासी मोहम्मद कैफ (25) कंटेनर चलाते थे। शुक्रवार सुबह वह बसखारी के हटवा गांव निवासी खलासी मोहम्मद रासिद और अलीगंज के नई बस्ती के मोहम्मद राशिद के साथ लखनऊ से अंबेडकरनगर जा रहे थे। पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर अज्ञात वाहन से टकरा गया। इस हादसे में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल सीएचसी बाजारशुकुल भेजा। यहां पर हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रासिद की मौत हो गई, जबकि चालक मोहम्मद कैफ को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। घायल मोहम्मद राशिद का इलाज लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन



यूपीडा अधिकारी हरि सिंह ने बताया कि हादसे के चलते कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में कंटेनर हटाकर बहाल कर दिया गया। कंटेनर चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। जगदीशपुर इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां
मृतक मोहम्मद रासिद के पीछे दूसरी गाड़ी में उनके भाई सादिक आ रहे थे। सादिक ने बताया कि घर पर पिता बैतुल्ला और मां अफसाना सदमे में हैं। रासिद की पत्नी रिजवाना बकरीद की तैयारियों में लगी थी। मासूम बेटी अनाया अपने पापा के लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि पर्व से ठीक पहले खुशियां मातम में बदल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed