फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Consumers should take advantage of the relief scheme

Amethi News: राहत योजना का लाभ लें उपभोक्ता

Fri, 28 Nov 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Consumers should take advantage of the relief scheme
जगदीशपुर में निकली जागरूकता रैली में शामिल ऊर्जा निगम के कर्मी व अन्य। स्त्रोत : विभाग
अमेठी/जगदीशपुर। बिजली बिल राहत योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम ने अमेठी व जगदीशपुर में जागरूकता रैली निकाली। रैली में बिजली कर्मियों ने माइक से घोषणा कर उपभोक्ताओं को योजना का लाभ समय पर लेने की अपील की। रैली कस्बों की मुख्य सड़कों, बाजारों और गलियों से गुजरते हुए संबंधित कार्यालयों पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन




जेई रवि कुमार ने बताया कि राहत योजना एक दिसंबर से शुरू होगी। योजना तीन चरणों में चलेगी। पहला चरण एक से 31 दिसंबर, दूसरा एक से 31 जनवरी और तीसरा एक से 28 फरवरी तक जारी रहेगा। योजना के अंतर्गत उपभोक्ता पहली बार 100 प्रतिशत ब्याज माफी के साथ मूल धन में 25 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त कर सकेंगे। अधिशासी अभियंता क्षत्रपाल सिंह ने कहा कि घरेलू उपभोक्ता (दो किलोवाट तक) तथा दुकानदार उपभोक्ता (एक किलोवाट तक) को इस राहत पैकेज में विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए दो हजार रुपये जमा करने होंगे। पंजीकरण के बाद एकमुश्त भुगतान के लिए 30 दिन की अवधि मिलेगी। उपभोक्ता विभागीय खंड कार्यालय, उपखंड कार्यालय, कैश काउंटर, जनसेवा केंद्र, मीटर रीडर व ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। रैली में अधिकारियों ने अधिकाधिक उपभोक्ताओं से समय पर पंजीकरण कर योजना का लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed