फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   construction completed incomplete, contractor sued

Amethi News: मियाद पूरा-निर्माण अधूरा, ठेकेदार पर मुकदमा

Thu, 29 Jun 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 29 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
construction completed incomplete, contractor sued
मुसाफिरखाना (अमेठी)। मुसाफिरखाना ब्लॉक कार्यालय के लिए बनाए जा रहे भवन के निर्माण का काम मियाद बीतने के बाद भी पूरा न होने का मामला गरमा गया है। अधिकारियों की नाराजगी के बाद उप्र आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता ने अयोध्या के अर्थव कांस्ट्रक्शन के अशोक कुमार सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया है।वर्ष 1958 में निर्मित मुसाफिरखाना ब्लॉक का पुराना भवन काफी जर्जर हो गया था। तत्कालीन डीएम शकुंतला गौतम ने कार्यालय व आवासीय भवन को निष्प्रयोज्य घोषित करते हुए नए भवनों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी। इसके बाद वर्ष 2021 में नए भवन के निर्माण को 4 करोड़ 64 लाख 93 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। स्वीकृति के बाद आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया था। जिसे 22 दिसंबर 2022 में पूरा होना था।
विज्ञापन

समय सीमा बीतने के बाद भी काम पूरा न होने के कारण कई बार अधिकारियों ने नाराजगी जताई। इस कारण भवन को हैंडओवर भी नहीं किया जा सका। प्रशासनिक अधिकारियों की नाराजगी के बाद आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता राम प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी। इधर, अयोध्या के गिरिजाकुंड अथर्व कांस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर अशोक कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



यह होना था निर्माण
मुसाफिरखाना ब्लॉक परिसर में मुख्य भवन के साथ श्रेणी-तीन व श्रेणी-दो के आठ, श्रेणी-ए के तीन भवनों के साथ प्रधान कमेटी हाल बनाया जाना था। जनरेटर रूम, पंपरूम, बाउंड्रीवॉल, इंटरलॉकिंग, सबमर्सिबल पंप, ओवरहेड टैंक, रेन वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था के साथ विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed