फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Constable who misbehaved with constable on picket duty suspended

Amethi News: पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही से अभद्रता करने वाला आरक्षी निलंबित

Tue, 08 Oct 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 08 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Constable who misbehaved with constable on picket duty suspended
अमेठी सिटी। जायस थाना क्षेत्र में शनिवार को ढाबे पर श्रमिक की पिटाई के साथ पुलिस पिकेट पर सिपाही से अभद्रता करने वाले एक आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में शामिल दो अन्य सिपाहियों की संलिप्तता की जांच सीओ तिलोई को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद मामले में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन



दरअसल शनिवार को जायस थाने में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों ने एक ढाबे पर शराब पीने के बाद आपस में विवाद किया था। एक-दूसरे से धक्कामुक्की व गालीगलौज करने के साथ बीचबचाव में आए एक युवक की पिटाई कर दी थी। इसके बाद एक पुलिस पिकेट पर तैनात सिपाही से भी इन लोगों ने अभद्रता की थी। इसी मामले में सिपाही राकेश सिंह को सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन



फिलहाल पूरे मामले में शामिल दो अन्य सिपाहियों पर कार्रवाई नहीं होनी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच सीओ डॉ. अजय सिंह कर रहे हैं। इस मामले में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed