{"_id":"66f6b41f181ac945f10dac3b","slug":"constable-pramod-tops-in-singles-competition-amethi-news-c-96-1-ame1002-126407-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एकल प्रतिस्पर्धा में आरक्षी प्रमोद अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एकल प्रतिस्पर्धा में आरक्षी प्रमोद अव्वल
विज्ञापन
अमेठी के ककवा मार्ग स्थित पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय 11 वीं अन्तर्जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगि
अमेठी सिटी। अमेठी के ककवा मार्ग स्थित अस्थायी पुलिस लाइन में इन दिनों अंतरजनपदीय मलखंभ प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन एकल प्रतिस्पर्धा में अमेठी के आरक्षी प्रमोद कुमार का प्रदर्शन अव्वल रहा।
प्रतियोगिता में लखनऊ जोन की अंबेडकरनगर, लखनऊ, सीतापुर, सुल्तानपुर, अयोध्या व अमेठी की टीम प्रतिभाग कर रही है। दूसरे दिन टीम प्रतिस्पर्धा में 29.50 अंक प्राप्त कर अमेठी टीम पहले स्थान पर रही। आंबेडकनगर दूसरे, कमिश्नरेट लखनऊ को तीसरा स्थान मिला। एकल प्रतिस्पर्धा में अमेठी के आरक्षी प्रमोद कुमार प्रथम स्थान पर रहे। आंबेडकनगर के आरक्षी आकाश यादव दूसरे व अमेठी के ही आरक्षी शिवम तिवारी तीसरे स्थान पर रहे।
शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। आरआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि समापन के अवसर पर एसपी अनूप सिंह व एएसपी हरेंद्र कुमार विजेता के साथ अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे।