फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Consolidation caused stir by CO positive

चकबन्दी सीओ के पॉजिटिव होने से मचा हड़कंप

Mon, 13 Jul 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Consolidation caused stir by CO positive
अमेठी। चकबंदी अधिकारी जगदीशपुर के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिलते ही कार्यालय के कर्मचारियों समेत उनके संपर्क में आने वाले कास्तकारों में हड़कंप मच गया। सोमवार दोपहर बाद सूचना मिलने पर कार्यालय के कर्मचारी भयभीत रहे तथा उच्चाधिकारीयों के आदेश के अभाव में मजबूरन दफ्तर खोलकर बैठे रहे। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने कार्यालय को 24 घंटे के लिए बंद कराकर सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारी जगदीशपुर अच्छेलाल के सोमवार को कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिलते ही कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीओ के साथ चकबन्दी कार्यालय में लिपिक जहीरुल हसन, ट्रेसर वर्षा जायसवाल, मुख्य अनुलेखक दिनेश कुमार समेत अनुचर जवाहर लाल कार्यरत हैं।
विज्ञापन

इसी से सटे मकान में सहायक चकबन्दी अधिकारी का भी कार्यालय है। आसपास दफ्तर होने से दोनों कार्यालयों में एक दूसरे का आना जाना व साथ में उठना बैठना रहता है। न्यायालय चलने पर अधिवक्ताओं और कास्तकारों का भारी जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकबन्दी कार्यालय के कर्मचारियों की मानें तो सीओ अच्छेलाल पिछली तीन जुलाई को कोर्ट में बैठकर मुकदमों की सुनवाई की थी। पिछली आठ जुलाई के बाद से सीओ कार्यालय तो नहीं आए लेकिन नौ जुलाई को जिले के सभी सीओ बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राजकुमार के साथ कलेक्ट्रेट में चकबन्दी आयुक्त लखनऊ बी-रामा शास्त्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए थे जिसमें अच्छेलाल भी मौजूद थे।

डीएम अरुण कुमार ने बताया कि सीओ अच्छेलाल की सैंपलिंग लखनऊ में हुई थी। कहा कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिली है। कार्यालय को 24 घंटे के लिए सील कराकर सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया गया है। कार्यालय में उनके संपर्क में आने वालों को चिन्हित कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed