फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Consignment of 2600 MT urea will arrive soon

Amethi News: जल्द पहुंचेगी 26 सौ एमटी यूरिया की खेप

Tue, 05 Dec 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 05 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Consignment of 2600 MT urea will arrive soon
अमेठी सिटी। अधिकांश किसान गेहूं के साथ ही अन्य फसलों की बोआई कर चुके हैं। ऐसे में आने वाले समय में किसानों को यूरिया खाद की सख्त जरूरत पड़ेगी। इसे देखते हुए विभाग पहले से ही तैयारियों में जुट गया है। आने वाले चार पांच दिनों में जिले को करीब 26 सौ मीट्रिक टन यूरिया की रैक मिल जाएगी। वहीं, पहले से 14 हजार मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इसके साथ ही यूरिया के विकल्प के रूप में नैनो यूरिया का भी किसान फसलों में छिड़काव कर सकते हैं। नैनो यूरिया सभी समितियों व इफको केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।
विज्ञापन


जिले में 78 समितियों के साथ ही चार इफको केंद्र जायस, अमेठी, मुसाफिरखाना व गौरीगंज में संचालित हैं। जहां से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाती है। जिले में खाद की कोई कमी न होने पाए इसके लिए विभाग इस बार पूरी तरह से सक्रिय है। यहां पहले से ही 14 हजार मीट्रिक टन यूरिया के साथ ही 24 हजार बोतल नैनो यूरिया केंद्रों के साथ ही बफर गोदाम में रखी है। किसानों को खाद की किल्लत से न जूझना पड़े, इसके लिए चार पांच दिनों में 26 सौ एमटी यूरिया खाद की रैक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


नैनो यूरिया व डीएपी है किसानों के लिए अच्छा विकल्प

इफको क्षेत्राधिकारी शिशुपाल ने बताया कि इफको डीएपी व यूरिया के स्थान पर नैनो यूरिया व डीएपी का प्रयोग किसान कर सकते हैं। इससे किसानों को धन की भी बचत होगी। साथ ही फायदा भी अधिक है। नैनो यूरिया जहां 225 रुपये तो डीएपी की बोतल 600 रुपये में किसान केंद्र से ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्याप्त मात्रा में है खाद

जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद है। चार पांच दिनों में 26 सौ एमटी यूरिया खाद और आ रही है। जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed