फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Connected up-down doubling rail track

आपस में जोड़ा गया अप-डाउन दोहरीकरण रेल ट्रैक

Sun, 11 Oct 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Connected up-down doubling rail track
अमेठी। गौरीगंज-जायस रेलवे स्टेशन के बीच दोहरे रेल ट्रैक का ट्रायल 13 अक्टूबर को करने की कोशिश में जुटे रेल कर्मियों ने रविवार को अप डाउन दोहरे रेल ट्रैक को आपस में जोड़ दिया। तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे कर्मचारियों ने रविवार को ट्रैक के पुराने प्वाइंटर समाप्त कर नए दोहरे ट्रैक के ज्वाइंट पर प्वाइंटर बनाए।
विज्ञापन

गौरीगंज-जायस रेल ट्रैक दोहरीकरण के ट्रायल की कोशिश में जुटे रेल विभाग ने रविवार को संचालन विभाग से ब्लॉक लिया। ब्लॉक के दौरान रेल कर्मियों ने गौरीगंज रेलवे स्टेशन के अप/डाउन दोहरे ट्रैक के पुराने ज्वाइंट प्वाइंटर को ट्रैक से अलग करते हुए नए ज्वाइंट प्वाइंटर तैयार कर मोटर सिस्टम से लैस कर परिचालन सिस्टम से अपडेट किया।
विज्ञापन

ब्लॉक के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में गौरीगंज, जायस व बनी स्टेशन पर हाईटेक कंप्यूटरीकृत परिचालन सिस्टम पर सभी रेल ट्रैक के प्वाइंट व लाइन क्लीयर करने के सभी ऑप्शन को अपडेट किया गया। ब्लॉक अवधि के बाद कैंप लॉक सिस्टम से ट्रेनों का सकुशल संचालन कराने के लिए सभी प्वाइंट पर गुमटी तैयार कर रोस्टर के अनुसार स्टेशन मास्टर की तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुमटी पर तैनात स्टेशन मास्टर व पोर्टर ट्रेन संचालन के दौरान प्वाइंट पर लगातार निगरानी करने में जुटे हैं। इस दौरान गौरीगंज स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के लिए आवश्यक संसाधन व सुविधाएं दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर चलता रहा। स्टेशन मास्टर राजेश कुमार ने बताया कि 13 अक्टूबर को गौरीगंज-जायस रेलवे स्टेशन के बीच दोहरे ट्रैक का रेल संरक्षा आयुक्त की की मौजूदगी में ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed