फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congressmen took out a torchlight procession in protest against the central government

Amethi News: केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस

Fri, 15 Aug 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 15 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out a torchlight procession in protest against the central government
 गौरीगंज शहर में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी। पार्टी
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोकतंत्र बचाओ की नारेबाजी की।
विज्ञापन




गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय परिसर से मशाल जुलूस निकाला गया, जो हनुमान मंदिर तिराहा, स्टेशन चौराहा, सैठा चौराहा, सब्जी मंडी, कमला नेहरू स्कूल, बस स्टॉप होते हुए कार्यालय परिसर में समाप्त हुआ। कांग्रेसियों ने हाथों में जलती मशाल लेकर केंद्र सरकार के विरोध में शहर की सड़कों पर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की सत्ता पर काबिज सरकार ने लोकतंत्र की आत्मा को घायल किया है। जनता के वोट से बनी सरकार को गिराकर सत्ता हथियाना नहीं केवल जनादेश की चोरी है, बल्कि संविधान और देश की गरिमा का खुला अपमान है।


कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में गांव-गांव और घर-घर जाकर जनादेश की रक्षा के लिए जनजागरण किया जाएगा। जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए भय और दमन के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस का इतिहास बताता है कि चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां हों, पार्टी लोकतंत्र की मशाल को बुझने नहीं देगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, अरविंद चर्तुवेदी, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, अनिल सिंह, डॉ. देवमणि तिवारी सहित जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed