फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress workers protested by wearing black bands

Amethi News: कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 26 Apr 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 26 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protested by wearing black bands
सिंहपुर/मुसाफिरखाना (अमेठी )। क्षेत्र के कांग्रेसियों ने शुक्रवार की शाम कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार में मारे गए लोगों को कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष चंद्रमोहन तिवारी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय सिंहपुर से कैंडल मार्च अहोरवा भवानी चौराहे तक निकालकर श्रद्धांजलि दी गई, वहीं हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस अवसर पर गोपीचंद्र बाजपेयी, नंद कुमार पाण्डेय,अभिषेक अग्निहोत्री,चौधरी वहाज, जितेंद्र कुमार,धर्मराज बहेलिया, अशोक सैनी,लालू, मुमताज़, अंगूर जहां,राज कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। बस अड्डे पर कार्यकर्ताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोकसभा का आयोजन किया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर हुसैन हैदर, रामलखन शुक्ला, रवींद्र सिंह, जफर, अकील हैदर, रामसुख चौरसिया, जहीर अहमद, अकलीम, मोनिस, श्रद्धा सिंह, पवन मिश्र, विकास यादव, मो. असद, डॉ. हरिद्वार सिंह, राहुल गुप्ता, राममिलन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed