फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress workers demonstrated at the Collectorate

Amethi News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 05 Apr 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 05 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Congress workers demonstrated at the Collectorate
अमेठी डीएम कलेक्ट्रेट में जिला युवा कांग्रेस ​के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए।- स्रोत : आयोजक
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट में युवा कांग्रेसियों ने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मामले को लेकर भूख हड़ताल और बेमियादी अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन



युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन को लेकर डबल इंजन की सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं जल निगम और कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण गांव की सड़कें खराब हो रही हैं।अब तक इस योजना से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ जनता को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकियाें के पास गांव-गांव जाकर कर इस भ्रष्टाचार के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने का भी कार्य करेंगे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल जीवन िमशन को लेकर भूख हड़ताल और बेमियादी अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश प्रताप सिंह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमेठी विजेंद्र सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अंशु तिवारी, नितेश कुमार, प्रवक्ता दिवस प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed