Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress took out a thanksgiving march on caste census

Amethi News: जातिगत जनगणना पर कांग्रेस ने निकाली धन्यवाद यात्रा

Sat, 03 May 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 03 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Congress took out a thanksgiving march on caste census
अमेठी शहर में निकली धन्यवाद रैली में शामिल कांग्रेस नेता व पदा​धिकारी । पार्टी
अमेठी। शहर के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना कराने के निर्णय पर राहुल गांधी के प्रयासों को सराहते हुए धन्यवाद यात्रा निकाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में निकली यह यात्रा आंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा, गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा और सगरा तिराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि मोदी सरकार को जातिगत जनगणना कराने पर मजबूर होना पड़ा, यह कांग्रेस और बहुजन समाज की जीत है। राहुल गांधी के प्रयासों के आगे बीजेपी और आरएसएस को झुकना पड़ा। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जातिगत जनगणना की मांग कर रहे थे, ताकि देश में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की वास्तविक हिस्सेदारी सामने आ सके।
विज्ञापन



यह फैसला सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस मौके पर आशीष शुक्ला, अनिल सिंह डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी, डॉ. नरेन्द्र मिश्र, राजीव सिंह, सर्वेश सिंह, बलदेव सिंह, अब्दुल वाहिद, संजीव द्विवेदी, अश्वनी यादव, राजकुमार शर्मा, बृजेश मिश्र, राकेश सिंह व महावीर कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed