{"_id":"61e072873b0046049c6bdd65","slug":"congress-released-candidates-list-for-three-amethi-news-lko6133410115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने जारी की तीन विधानसभा में उम्मीदरवार सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने जारी की तीन विधानसभा में उम्मीदरवार सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को संसदीय क्षेत्र की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी। कांग्रेस से पहले बसपा अमेठी विधानसभा से प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर चुकी है। भाजपा व सपा से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदार सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं तो गौरीगंज व अमेठी से कांग्रेस से चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले भी अभी बेचैन हैं।
चुनाव के पांचवें चरण में शामिल जिले में एक फरवरी तक नामांकन तो आठ फरवरी तक नामांकन पत्र की वापसी, 27 फरवरी को मतदान तथा दस मार्च को मतों की गणना होगी। निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के बाद लोग पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। बहुजन समाजवादी पार्टी ने सिर्फ अमेठी विधानसभा में रागिनी तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है।
इसी बीच बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र की जगदीशपुर, तिलोई व सलोन में पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषण कर दी। पार्टी की ओर से जारी सूची में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल को तिलोई विधानसभा से तो विजय पासी को जगदीशपुर तथा अर्जुन पासी को सलोन विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस की ओर जारी सूची में गौरीगंज व अमेठी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी का नाम सार्वजनिक नहीं करने से चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों में बैचेनी कायम है।
विज्ञापन
सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी ने अब तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। ऐसे में चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने वाले सूची का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे लोग लखनऊ व दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं।