फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   congress office distruction road jam

Amethi News: कांग्रेस दफ्तर के बाहर गाड़ियों में तोड़फोड़

Mon, 06 May 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
congress office distruction road jam
अमेठी सिटी। कांग्रेस भवन के बाहर रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर रविवार की देर रात कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और हंगामा करने के बाद भाग निकले।
विज्ञापन


बीच सड़क पर हुई इस घटना के बाद कांग्रेस दफ्तर से निकले कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने की कोशिश भी की। हालांकि इसकी भनक लगते ही सीओ सिटी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर आ गया। पुलिस ने लोगों को समझने की कोशिश की। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ता देखकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंगल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय से निकले लोगों को वापस कार्यालय में भेजा। सीओ सिटी मयंक द्विवेदी ने भी लोगों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कार्यालय में बातचीत चल रही है। एडिशनल एसपी हरेंद्र प्रताप भी मौके पर पहुंच गए हैं। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पुलिस व कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के बीच वार्ता जारी है। एएसपी कहना है कि कांग्रेस दफ्तर के बाहर कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed