{"_id":"6aa99e1428390bdf3105074a","slug":"congress-members-surrounded-the-tehsil-office-and-staged-a-protest-amethi-news-c-96-1-ame1002-175748-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कांग्रेसियों ने घेरी तहसील, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कांग्रेसियों ने घेरी तहसील, किया प्रदर्शन
Wed, 16 Sep 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
तिलोई तहसील परिसर में एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत
तिलोई। किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा न मिलने और अघोषित बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
मोहनगंज से कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में हाथों में पंफलेट लेकर अयोध्या-रायबरेली हाईवे से पैदल मार्च किया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं को निर्धारित आपूर्ति नहीं दे पा रहा है। मनमानी कटौती से किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि हाल में हुई बारिश के दौरान मूंगताल ड्रेन, गुमिया ड्रेन समेत कई नाले सफाई न होने से उफना गए। इससे आसपास के हजारों किसानों की फसल बर्बाद हो गई। आरोप लगाया कि प्रभावित किसानों को अब तक सरकारी सहायता नहीं मिली है। कांग्रेस नेता सुनीता सिंह ने तहसील प्रशासन पर गरीबों की सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष काशी प्रसाद, नगर पंचायत अध्यक्ष मनीषा सिंह, राकेश मिश्रा, मो. रऊफ, मो. लतीफ अहमद, सर्वेश सिंह, चंद्रमोहन तिवारी, हामिद अशरफ, सूर्यमणि ओझा, राम प्रकाश गुप्ता, गोपी बाजपेई, प्रभात द्विवेदी, शकील इदरीसी, ब्रजेश त्रिपाठी और देवेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
पैदल मार्च के दौरान रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन काफी देर तक बाधित रहा।
नारेबाजी कर दिया ज्ञापन
अमेठी। अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस नेता सोनू राघवंशी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पंकज मिश्र को सौंपा। सोनू राघवंशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महज पांच से छह घंटे बिजली मिल रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।