फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress members celebrated Rahul Gandhi's birthday.

Amethi News: कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Fri, 19 Jun 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Congress members celebrated Rahul Gandhi's birthday.
. गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक-दूसरे को केक खिलाकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते कार्य
अमेठी सिटी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार को गौरीगंज सहित जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की गई।
विज्ञापन



इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने स्टॉल लगाकर राहगीरों, श्रमिकों व अन्य लोगों को शरबत वितरित किया। वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फल, बिस्किट और मिठाई बांटी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आयोजन को सेवा, संवेदना और समाज के प्रति जिम्मेदारी के संदेश के साथ मनाया गया। इस दौरान जिला प्रवक्ता अनिल सिंह, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, मुन्ना त्रिसुंडी, शोभनाथ यादव, राजकरन तिवारी, अशोक शुक्ल, मनीषा चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन







गरीबों के हक की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी

अमेठी/बाजारशुकुल। भेटुआ में ब्लॉक अध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। अजीत यादव ने कहा कि राहुल गांधी किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर हर्ष कुमार मिश्र, कौशल किशोर, जगदीश सिंह और रत्नाकर सिंह मौजूद रहे। बाजारशुकुल में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष मजीद अमजद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटा और मिठाई वितरित की। पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया ने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान ममता पांडेय, केडी मिश्रा, अखिलेश शुक्ल, अयाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी वर्गों का सम्मान करती है कांग्रेस
जामों/सिंहपुर। जिला सचिव अभयदत्त चतुर्वेदी की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों और जातियों का सम्मान करती है। इस अवसर पर हरिश्चंद्र त्रिपाठी, घनश्याम कश्यप और अखिलेश तिवारी मौजूद रहे।सिंहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेस नेता श्रुति अवस्थी ने कहा कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं। इस दौरान फल व मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में परमानंद मिश्रा, वकार अहमद, अजाहरुल हक, शैलेश मौर्य, गुड्डू द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed